लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

वृद्धाश्रम में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व



सत्यबन्धु भारत । सीवी आजाद

हरदोई। सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान द्वारा संचालित एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रायोजित वृद्धाश्रम, अल्लीपुर,हरदोई में रहने वाले दादी और बाबा ने हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।  वृद्धाश्रम में रहने वाली प्रीति, कटोरी,पनकोरा, बिलासो,सरोजनी आदि सभी दादी ने वृद्धाश्रम में रहने वाले जसवंत, उजागर, लक्ष्मण,निर्मल आदि बाबा लोगों के हाथ में रक्षा सूत्र- राखी बांधकर रक्षा बंधन का पर्व बनाया । वृद्धाश्रम में रहने वाले सूबेदार बाबा ने बताया कि आज वृद्धाश्रम में आकर पहले तो मेरे आंखों के ऑपरेशन को कराकर दुनिया को देखने का अमूल्य तोहफा हमको दिया था।आज आश्रम में इस रक्षाबंधन पर्व पर अपने हाथ में 23 वर्ष पूर्व देवी आपदा में गुजर गई बहन के बाद आज हाथ पर राखी से भूषित होने से अपने आप को धन्य मानता हूं।और आश्रम संचालक डॉ सुशील चंद्र त्रिवेदी जी को हृदय से आशीर्वाद देता हूं । वृद्धाश्रम प्रबंधक पारुल गुप्ता ने सभी का तिलक लगाकर रोली अक्षत से पूजन उपरांत राखी बांधी।उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वृद्धाश्रम मे यह पर्व सामाजिक समानता व समरसता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।क्योंकि  रक्षाबंधन मे सभी आश्रम संवासी सभी प्रकार के भेदभाव से ऊपर उठकर एक दूसरे के हाथोँ में रक्षा सूत्र बांधकर जीवन पर्यंत रक्षा करने का वचन दिया।संस्थान निदेशक डा शीर्षेन्दु शील विपिन ने अपने इस आश्रम मे सभी परिवार की भावना से रहते है और सभी पर्व त्योहारों को अपने परिवार की तरह हर्षोल्लास के साथ मनाकर ईश्वर को धन्यवाद देते हैं। इस अवसर पर मेघा,पूजा,सीता ,नैतिक, संजीव आदि समस्त कार्यकर्ता एवं 112 बाबा और दादी ने कार्यक्रम मे सहभागिता की ।