लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आबकारी व पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से शराब माफियाओं पर चलाया चाबुक

 85 लीटर अवैध शराब बरामद,1900 कि0ग्रा0 लहन नष्ट



सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद

हरदोई। जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार के दिशा निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे  प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 14-08 -2021 को थाना माधोगंज के दोलतयारपुर थाना मझिला के ग्राम पारा, ग्राम गौरिया, ग्राम मझिला में आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई । दबिश दौरान सघन तलाशी में 85लीटर कच्ची शराब मौके से बरामद हुयी। शराब को कब्जे में लिया गया। मौके पर 1900 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम की  सुशगत धाराओं में 4 अभियोग पंजीकृत किए गए। आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र एक राम अवध सरोज, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -4बिलग्राम अमित कुमार,आबकारी निरीक्षक सवायजपुर जितेंद्र प्रताप सिंह  मय आबकारी टीम एवं पुलिस टीम में थाना माधोगंज  एवं थाना मझिला की पुलिस टीम मौजूद रहीं।

Advertisement