लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पुलिस ने दो जुआरी सहित एक मजनू को गिरफ्तार



सत्यबन्धु भारत। जोतेश अवस्थी

टड़ियावां,हरदोई। रविवार को स्थानीय पुलिस ने दो जुआरियों व एक मजनू सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की। प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव परशपुर निवासी शैलेन्द्र कुमार व रमपुरवा निवासी सर्वेश को जुआ खेलते हुए ताश के पत्तों व 950 रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया।वहीं गांव फत्तेपुर मजरा सेखौरा निवासी जगदीश को कांस्टेबल विकास द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।इसके साथ ही उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह द्वारा रास्ते से आती जाती महिलाओं के साथ छेड़खानी करने के आरोप में पवन वर्मा पुत्र जोगराज को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के विरुध्द सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गई।वहीं गांव में गाली गलौज व मारपीट करने के आरोप में छह लोगों के विरुद्ध धारा 151 सी आर पी सी के तहत कार्यवाही करते हुए सक्षम न्यायालय भेजा गया।