लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

विकास का दम्भ भरने बाली नगरपालिका की गड्ढे में तब्दील सड़क बनी जानलेवा

 गड्ढे में तब्दील सड़क में जलभराव,गंदगी व जलभराव के कारण बदबू से नगरवासी व राहगीर त्रस्त खबरों की सुर्ख़ियों के बाबजूद शाहाबाद नगरपालिका बनी मूकदर्शक



सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार

शाहाबाद,हरदोई। किसी भी क्षेत्र,शहर या नगर के विकास का आईना सड़क होती है। सड़क अच्छी हो तो घंटों की दूरी मिनटों में तय की जा सकती है। सड़क गड्ढों से भरी हो तो मिनटों का सफर में घंटे लगते हैं व दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। इसलिए सरकार द्वारा विकास के प्राथमिकता के तौर पर बेहतर सड़कों का लगातार निर्माण व धनराशि का आवंटन किया जा रहा है। लेकिन शाहाबाद नगरपालिका में इसका उल्टा ही देखने को मिलता है। शाहाबाद नगरपालिका में विकास का बखान तो पालिका अध्यक्ष के पति आसिफ खां बब्बू द्वारा खूब होता है लेकिन यदि आप विकास के उस बखान को सुनकर नगर से बसितनगर मार्ग पर फर्राटा भरने की कोशिश करेंगे तो शायद ही आपकी जान बचे। क्योकि नगर के बेझा चौराहा से बसितनगर को जाने बाली गड्ढों में तब्दील सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क जानलेवा हो गई है। बहीं रहीसही कसर बारिश ने पूरी कर दी। बारिश में ये गड्ढे इतने चौड़े व गहरे हो गए हैं कि पता ही नही चलता कि सड़क से गुजर रहे है या कोई तालाब पार कर रहे हैं। बहीं सड़क पर गंदगी व जलभराव की बदबू से नगरवासियों का विकास का दम्भ भरने बाली नगरपालिका के प्रति सातवें असमान पर है। शाहाबाद नगर का मुख्य मार्ग होने से हजारों की संख्या में राहगीर प्रतिदिन इस गड्डायुक्त सड़क से गुजरते हैं गड्ढों में भरे पानी से किसी के कपड़े खराब होते हैं तो कोई गिरकर स्नान भी कर लेता है और नगरपालिका को कोसता हुआ अपने गंतव्य को चला जाता है। बहीं सड़क किनारे दुकानदारों की दुकानें भी गड्डायुक्त सड़क में बदबूदार जलभराव से ठंडी पड़ी रहती हैं। इन सबके बाबजूद नगरपालिका आँख-कान मूंदे है। विधानसभा 2022 चुनाब की रणभेरी बज चुकी है शाहाबाद विधानसभा में 2022 में यह सड़क भी मुख्य मुद्दा होगी। नगरपालिका अध्यक्ष के पति आसिफ खां बब्बू भी सपा से जमीन तलाश रहे हैं यदि जल्द ही नगरपालिका क्षेत्र में आने बाली सड़क की मरम्मत नही हुई तो इसका असर आगामी विधानसभा में चुनाब पर जरूर पड़ेगा।