लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

नवनियुक्त महिला ग्राम प्रधान ने कायम की मिसाल



सत्यबन्धु भारत । मुनीश कुमार

टोडरपुर, हरदोई। जहाँ एक और जनपद की कई ग्राम पंचायतों में अनियमितता सामने आती रहती हैं। प्रधानों पर कार्य न करने के आरोप लगते रहते हैं। बहीं टोडरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत औडैरी में नवनियुक्त ग्राम प्रधान ने 04 माह में ही ग्राम पंचायत की सूरत बदलने लगी।

विकासखंड टोडरपुर की ग्रामपंचायत औडैरी में ज्योत्सना मिश्रा ने प्रधान बनते ही सबसे पहले पंचायत भवन की साफ-सफाई,रंगाई-पुताई करते हुए पंचायत बासियों की छोटी-छोटी समस्याओं के निराकरण के लिए सुबह 10 बजे से 04 बजे तक एक बेहतर पड़े लिखे व्यक्ति की नियुक्ति की जो जनसमस्याओं व छोटे-मोटे कार्यों को ग्राम पंचायत स्तर पर ही समाधान करे। लगभग 1700 वाली इस ग्राम पंचायत में नवनियुक्त प्रधान ने स्कूल में टायल, पंचायत घर मे हार्वेस्टिंग, चकरोड निर्माण,गौशाला में  गाय बाहर न निकलें इसके लिए चारों तरफ तार व गौशाला के पास ही पार्क बनाने जैसे तमाम ग्रामीणों के हित में कार्य कराए ।

बहीं प्रधान पति व प्रतिनिधि मुकेश द्विवेदी ने भी अपनी पत्नी द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए स्वयं के खर्च से पंचायत घर मे फुलवारी व इसकी देखरेख के लिए एक व्यक्ति की नियुक्ति की।

ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यो के लिए तहसीलों व ब्लॉक के चक्कर न लगाने पड़े इसके लिये स्वयं पंचायत घर मे बैठकर  राशन कार्ड से लेकर जाति-निवास जैसे कार्य पंचायत स्तर पर ही हो सकें इसके लिए पंचायत भवन में ही व्यवस्था की।

छोटे-छोटे कार्यों की पंचायत भवन में ही व्यवस्था होने पर ग्रामीणों ने प्रधान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बार ऐसा जनप्रतिनिधि चुना है जो लगातार गांव में शिक्षा, शुद्ध जल व विकास जैसे कार्यों को लगातार कर रहा है।

लोगों का कहना है कि जब गांव के लोगों ने एक पढ़ी-लिखी ढृढ़ संकल्पित महिला को अगुवाई करते देखा उन्हें भी गांव के विकास की उम्मीद की किरण जागी है जिससे वह भारी मतों से विजयी होकर ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुई।

ज्योत्सना मिश्रा के ग्राम प्रधान पंचायत के मुखिया का पद संभालते ही गांव के विकास का मुद्दा उनके लिए चुनौती के रूप में खड़ा था। उन्होंने इसे बड़ी सहजता से पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सहित बुनियादी सुविधाओं पर खासा जोर दे रही है। बहीं ग्राम पंचायत के 04 माह के विकास कार्यों को देखते हुए अन्य प्रधान भी पंचायत भवन में बैठकर विकास के गुर सीखने आने लगे।