सत्यबन्धु भारत। दीपक मिश्रा
उन्नाव। जनपद के ब्लॉक बिछिया के ग्राम जरगांव में बाबा मंगलेश्वर शिव मंदिर में सावन मास के आख़री शनिवार चतुर्दशी तिथि को भगवान शंकर का पंचामृत से स्नान कराकर और मंत्र उच्चारण के साथ रुद्राभिषेक हुआ। मंगलेश्वर शिव मंदिर में सावन मास के आख़री शनिवार चतुर्दशी तिथि को रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। जिसमें महानगर कानपुर से पधारें आचार्य श्री पं0 रमाकांत शुक्ला व विजय शुक्ला, शिवम शुक्ला ने मंत्र उच्चारण के साथ सभी श्रद्धालुओं के साथ मिलकर प्रारंभ कराया। इसके बाद षोडश मातृका, नवग्रह, सर्वतोभद्र, चतुर्लिंगतोभद्र, वरुण मंडल, रुद्र कलश, वास्तु मंडल, चतु:षष्टि: योगिनी मंडल अन्य स्थापित देवताओं का विधि विधान से पूजन किया गया। इसके बाद न्यास पूर्वक एक हजार एक सौ ग्यारह घट में दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, इत्र, इक्षुरस, नारियल पानी, गुलाब जल, भांग, पंचामृत आदि प्रशस्त द्रव्यों से शुक्ल यजुर्वेदीय रुद्री पाठ के साथ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक प्रारंभ हुआ। इसके बाद मानस पूजा, शिव महिम्न, तांडव, पंचाक्षर और रुद्राष्टकम आदि से स्तुति की गई। श्रृंगार और आरती के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। हर हर महादेव के नारों से सारा माहौल शिवमय हो गया। कार्यक्रम में सचिन त्रिवेदी, अमित त्रिवेदी, अनिल त्रिवेदी, मानस त्रिवेदी, रमाकांत त्रिवेदी,राजेश मिश्रा, राजमोहन तिवारी व शैलेश त्रिवेदी ,पंकज त्रिवेदी, अजय शंकर त्रिवेदी,अनुराग त्रिवेदी, हरिओम शुक्ला, राम जी त्रिवेदी सहित समस्त भगवान शिव भक्त मौजूद रहे।
