
सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
शाहाबाद,हरदोई। यूं तो अपने फिल्मों में बड़ी-बड़ी लक्जरी गाड़ियों में माफिया के साथ असलहाधारियों को उतरते हुए गुंडई या गरीबों की जमीनो को कब्जा करते हुए जरूर देखा होगा। लेकिन असल जिंदगी में आपके साथ या सामने इस तरह की
घटना हो तो सोंचिए कैसा लगेगा?
जी हां जनपद हरदोई के शाहाबाद थानाक्षेत्र में ऐसा ही एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जिससे नगर में दहशत का माहौल है।
शाहाबाद में एक तेल माफिया लक्जरी गाड़ियों में असलहों के साथ गुंडे लेकर जमीन पर निर्माण करा रहे व्यक्ति को रुकवाने फिल्मी अंदाज में पहुंच जाते हैं और बंदूक तानकर कहते है कि यदि निर्माण कराया तो जान की खैर नही।
शाहाबाद थानाक्षेत्र में आजाद
ट्रेडिंग कंपनी के स्वामी गजोधर प्रसाद जबरिया भूमि को कब्जा करने के नियत से फार्च्यूनर व मर्सिडीज गाड़ियों के साथ कई असलहाधारियों के साथ राइफल व पिस्टल लेकर खुद की जमीन पर निर्माण करा रहे अनिल कुमार पांडेय को फिल्मी अंदाज में
धमकाने पहुँचे और काम रुकवा दिया।
पीड़ित के अनुसार तेल माफिया ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि निर्माण किया तो तुम्हारा वंश तक नही बचेगा। पीड़ित
परिवार इससे काफी भयभीत हो गया । उसने न्याय के लिए कोतवाली शाहाबाद के नवनियुक्त कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा से जान-माल की सुरक्षा व दोषियों पर कार्यवाही की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिया।
c
