सत्यबन्धु भारत, नेहा सिंह
एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को रक्षाबंधन पर फ्री सफर का तोहफा दिया है जिसमे महिलाओं में गजब का उत्साह है वहीं दूसरी तरफ लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन में जाने-माने पलक ज्वेलर्स ने बहन बेटियों एवं माताओं को फ्री में मेहंदी के साथ नाश्ता का आयोजन करा कर उन्हें तोहफा दिया। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने इस मुफ्त सुविधा का लाभ उठाकर पलक ज्वेलर्स को बधाई दी है।
एक तरफ त्योहारों के समय लोग वस्तुओं में जहां सिर्फ कमाई की तरफ देखते है वही पलक ज्वेलर्स इस तरह का सराहनीय कदम उठाकर लोगों के दिलों में जगह बना रहा है। बता दे पलक ज्वेलर्स पिछले 5 सालों से रक्षाबंधन, तीज ,करवा चौथ जैसे शुभ अवसरों पर फ्री में मेहंदी लगवाने का उपहार बहन बेटियों एवं माताओं को भेंट करते आ रहे हैं। जो कि अपने आप में ही बहुत ही सराहनीय कार्य है।

