लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

नेशन क्लिक जर्नलिस्ट ऑर्गनाइजेशन द्वारा हरदोई जिले की कार्यकारिणी का गठन



सत्यबन्धु भारत

हरदोई। संगठन की बैठक रविवार को हरदोई जिले के परेली में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अभिषेक दीक्षित जी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पत्रकार हितों के मुद्दों पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। रविप्रकाश शुक्ला को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविप्रकाश शुक्ला ने चार्ज ग्रहण किया और संगठन की मजबूती के लिए गतिशीलता प्रदान करने का भरोसा दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अभिषेक दीक्षित ने कहा कि पत्रकारों के हित एवं संगठन मजबूती के लिए सबको साथ लेकर उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करें। सभी पत्रकारों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास कर संगठन को नया आयाम देने की कोशिश करें  जिला अध्यक्ष के साथ हरिवंश अवस्थी, रामवीर व रोहित कुमार दीक्षित को जिला उपाध्यक्ष,अमरपाल सिंह को जिला महासचिव ,परवेश कुमार को जिला महामंत्री  के पद पर नियुक्त किया गया इस अवसर पर संगठन के जिलाउपाध्यक्ष डॉ अनुराग दीक्षित ,प्रदेश महासचिव शाहनवाज खान, वीरपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री मोईज खान आदि उपस्थित रहे।