लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

मिशन शक्ति के तहत प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं को किया जागरूक



सत्यबन्धु भारत। अंकित वर्मा

कछौना,हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को प्रभारी निरीक्षक हंसमती ने महिला पुलिसकर्मियों  के सहित  ग्राम भारत खेड़ा (उत्तर धैया), ग्राम सभा कलौली, ग्राम सभा बालामऊ सहित विभिन्न ग्रामों में सार्वजनिक स्थल पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा  चलाए जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत  महिलाओ को जागरूक करने का कार्य किया है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक हंसमती ने आई हुई गांव की प्रबुद्ध महिलाओ को जागरूक करते हुये उनको बताया है कि हमारी सरकार महिलाओ की सुरक्षा के लिये कटिबद्ध है, वही महिलाओ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये महिला हेल्प लाइन नम्बर 1090 जारी किया गया है। यदि किसी भी महिला को समाज मे कोई असुरक्षा महसूस होती है, तो वह फौरन ही सरकार के द्वारा जारी महिला हेल्प नम्बरो पर काल कर सकती है। तत्काल उसकी मदद की जायेगी। इस अवसर पर गांव की तमाम महिलाओ ने अपने अपने  विचार रखें।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक हंसमती पुलिसकर्मी व समस्त स्टाफ व ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।