कुल 53 नमूनों में से 20 में मिलीं कमियां, कुछ नष्ट कराए तो कुछ को दी चेतावनी

सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद
हरदोई। आगामी रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन लखनऊ, डीएम हरदोई व अभिहित अधिकारी सतीश कुमार के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी के नेतृत्व में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया, जिसमें लखनऊ रोड, रेल्वेगंज, सीतापुर रोड आदि जगहों पर स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों बर्फी, पनीर, छेना-रसगुल्ला, उरद की दाल, खोया, समोसे आदि के नमूने लिए गए। जिसमें से मौके पर ही 10 बासी समोसे को नष्ट कराया गया और उन्हें जागरूक कर चेतावनी दी गई। 'फ़ूड सेफ्टी ऑन व्हील' द्वारा पिहानी चुंगी, डीएम चौराहा, बस स्टैंड आदि स्थानों से कुल 53 नमूने लिए गये, जिसमें से 20 नमूने मानक प्रतिकूल पाए गए।
इस मौके पर खाद्य सुरक्षा टीम से ए.एस. गंगवार, खुशीराम, रामकिशोर व विश्लेषक के रूप में घनश्याम, अनुराधा कुशवाहा आदि रहे।
