
सत्यबन्धु भारत
माधौगंज,हरदोई। थानाक्षेत्र के ग्राम भिठाई निवासी मोती ने थाने में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वह रविवार की रात लगभग पौने नौ बजे अपने पुत्र बीरेन्द्र के साथ चबूतरे पर बैठा था। तभी गांव के सनूप ने पुत्र को साथ ले जाने की बात कही। पुत्र ने साथ जाने को इनकार किया तो विपक्षी ने घर में घुसकर लात-घूसों से जमकर मारा पीटा जिससे उसे चोटें आईं। मौके पर मौजूद रमेश व राजीव के ललकारने पर विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। घायल बीरेन्द्र ने बताया कि रात को 112 नम्बर डायल किया गया पर पुलिस ने कोई मदद नही की। अभी तक उसके सिर पर चोट होते हुए भी डॉक्टरी परीक्षण के लिए नही भेजा गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
