
सत्यबन्धु भारत
अम्बेडकर नगर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व की तैयारी बैठक किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व शासन की ओर से जारी कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत परंपरागत रूप से मनाया जाएगा। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, पंथ निरपेक्षिता एवं सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को शक्तिशाली बनाने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से संक्षेप में स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बताएं और ऑनलाइन ही पेंटिंग, स्लोगन, निबंध आदि प्रतियोगिता आयोजित कराएं। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन कराने हेतु अधिशासी अधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई कराने के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीकांत शर्मा,परियोजना निदेशक राकेश प्रसाद, जिला विकास अधिकारी विरेंद्र सिंह, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी भरत लाल सरोज, राम नारायण वर्मा, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।
