प्रदीप कोरी महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं के विरूद्ध विधानसभा जलालपुर और आलापुर का प्रदर्शन

सत्यबन्धु भारत। आनंद दुबे
अम्बेडकरनगर,
भारत छोड़ो आंदोलन की 79वी वर्षगांठ के अवसर पर हम कांग्रेसजनों ने महगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा गद्दी छोड़ो के दूसरे दिन विधानसभा स्तरीय प्रदर्शन का कार्यक्रम कर रहे हैं उक्त बाते उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव /जनपद प्रभारी अम्बेडकरनगर प्रदीप कोरी ने कही उन्होंने कहा मंहगाई ने ही आम जनता का जीवन जीना दुश्वार कर दिया है सरकार हर मामले में फेल है। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों से भी अधिक खाद्य पदार्थों विशेष तौर पर सरसों के तेल के दामों में लगभग तीन गुना की वृद्धि हो गयी जो लोगों के खाने का स्वाद खराब कर रहा है और सरसों का तेल जल्द ही आमजन के थाली से बाहर निकलने की तैयारी में है। सरकार अन्न योजना का प्रचार करने में व्यस्त हैं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा"जितेंद्र ने कहा कि भाजपा ने फूट डालो और राज करो वाली राजनीति करते करते देश को बदहाल कर दिया,यहांतक कि कोटे के राशन से मिट्टी का तेल और चीनी की मिठास चुरा लिया, भाजपा को सत्ता में रहने का हक नहीं अब जनता शुद्ध रूप से केवल कांग्रेस और जनता का सुशासन लाने का मन बना चुकी है।
भाजपा की कुनीतियों और मंहगाई के खिलाफ उद्घोष "भाजपा गद्दी छोडो" के तहत आज अम्बेडकरनगर के जलालपुर और आलापुर विधानसभा में आज कांग्रेस के सिपाहियों ने महंगाई के विरोध मे प्रदर्शन किया। हजारों कांग्रेसी भाई ने पूरी बाजार में महगाई के विरूद्ध पदमार्च और बैलगाड़ी, इक्का से जबरदस्त प्रदर्शन किया। महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन मे जनता का भी लगातार कांग्रेस को सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, ब्लाक अध्यक्ष भियांव बैजनाथ आजाद, महलीप्रसाद राजभर, आलोक पाठक पूर्व प्रत्याशी जलालपुर सुनील मिश्र, ब्लाक अध्यक्ष जलालपुर राजकुमार अग्रहरि, पूनम यादव, अजय कुमार गौड़, शाहबाज अंसारी, राजीव गुप्ता, राकेश वर्मा, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष डॉ आर पी कौशल, सत्य प्रकाश दूबे, रामधारी निषाद, अजय पासवान, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष भियांव अबू सहमा, राम जी वर्मा, जिला सचिव सुशील गौतम,शाकिर खान, शिव चरन, श्याम बहादुर, शरद चन्द्र चतुर्वेदी , रमेश वर्मा ब्लाक अध्यक्ष रामनगर सुरेंद्र प्रसाद यादव, ब्लाक अध्यक्ष जहांगीरगंज कपिलदेव बारी, जिला सचिव राजीव गुप्ता, सुभाष चंद्र, शिमला भारती, राजनाथ दूबे, अजय कुमार आजाद, युवा कांग्रेस जिला महासचिव आशुतोष मिश्र, कपिल देव राजभर, जगदीश दूबे, पीसीसी सदस्य पन्नालाल कन्नौजिया, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राम नरेश पाल,अशोक सत्यार्थी, निशा देवी, इरशाद अली, महफूज आलम, राजेश मौर्य, मो सलीम, रामचंद्र पाल, सियाराम यादव, राजीव चौहान, बच्चू लाल, राम आसरे प्रजापति, राजेश्वर प्रसाद, राम लाल, फकरूद्दीन, कृपाराम निषाद, ज्ञानवती गौतम, सुरजीत प्रजापति, जय प्रकाश पाल, अर्जुन यादव, रवि कुमार, चंद्रप्रकाश, डा गयादीन सिंह भारती, शाहबाज़ अहमद अंसारी,अफ़रोज़ आलम बेग,,मो आतिफ,ज़फर बेग,नसीबुद्दीन,तनवीर,शाह आलम बेग,सलमान बेग,नदीम बेग,गुलाब बेग,महबूब, शाद अहमद,राबीउद्दीन,ज़ुबैर,एजाज़ बेग,नाज़ बेग,सलमान बेग,कलीम बेग,आसिफ ज़ीशान कुरैशी,शमशाद अहमद, सिकंदर इकबाल, सैयद इरफान,कलीम,काजिम,सदीम, फहीमुद्दीन,अम्बिका प्रसाद रामकृपाल धावक आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभायी।
