लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी के नेताओं नें निकाली विशाल साइकिल रैली



सत्यबन्धु भारत

कानपुर। समाजवादी पार्टी के द्वारा प्रदेशभर में स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती का अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जगह जगह साइकिल यात्रा निकाली गयी। उसी क्रम में वार्ड-55 गुजैनी में समाजवादी पार्टी के नेता रणवीर सिंह यादव के नेतृत्व में स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र को माला पहनाकर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जो कि गुजैनी बाईपास से होते हुये पूरे वार्ड में गली गली घुमाई गयी।साथ ही अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाये गये।जिसमें मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के रणवीर सिंह यादव,जयराम सिंह यादव,विनोद यादव,मान सिंह यादव,वीरेन्द्र,राहुल त्रिपाठी, मयंक शुक्ला,अमन,विनय,राघवेन्द्र यादव,योगेन्द्र,संतोष शुक्ला,रोहित यादव अन्य युवा वर्ग साथी उपस्थित रहे।