लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

धोखाधड़ी- फर्जी तरीके से दूसरे के नाम पर निकाला लोन,अज्ञात पर केस दर्ज,पुलिस छानबीन में जुटी

 हर साल लाखों रुपये दान करने वाले परिवार के नाम नटवरलाल ने निकाल लिया पांच लाख का लोन



सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद

हरदोई। बैसे तो आये दिन धोखाधड़ी के मामले सामने आते ही रहते है लेकिन सोंचिये यदि आप ने जीवन मे कभी बैंक से लोन ही न लिया हो और आपके दरवाजे पर लाखों का लोन चुकाने का नोटिस आ जाये तब आपको कैसा लगेगा? यह सच है ऐसा ही धोखाधड़ी का अजीबोगरीब मामला हरदोई जनपद की आर्यावर्त बैंक में सामने आया। जहाँ एक परिवार जो साल में लाखों का दान कर देता है जिसने कभी लोन नही लिया। बैंक ने उसे ही 05 लाख से ज्यादा लोन चुकाने का नोटिस हाँथ में पकड़ा दिया तो वह दंग रह गया।हरदोई जनपद में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की शाखाओं में बैंक कर्मियों की मिलीभगत से धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम नही ले रहे है। ताजा मामला जनपद में आर्यवर्त ग्रामीण बैंक की पिहानी चुंगी शाखा का है जहाँ कुछ ठगों ने बैंक कर्मियों की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक ऐसे अरबपति परिवार के नाम से पांच लाख का लोन ले लिया जो परिवार हर साल लाखों रुपये गरीबो के लिए ट्रस्ट को दान करता है।

आपको बताते चलें हरदोई जनपद से पिहानी रोड पर करीब 4 किमी दूर रारा गांव स्थित है, रारा गांव के मजरा भज्जापुरवा निवासी करीब 60 वर्षीय नीता सिंह अरबपति खानदान से ताल्लुक रखती हैं, बीते जमाने में नीता सिंह के पूर्वज रारा स्टेट के जमीदार थे। रारा परिवार के पास हरदोई, लखनऊ समेत विदेशो में करोड़ो-अरबो की प्रापर्टी है। शायद कम लोग ही जानते होंगे कि हरदोई शहर में जिंदपीर चौराहे के पास स्थित हेमगढ़ कोठी भी रारा परिवार की है। वर्तमान में यह परिवार लखनऊ में रह रहा है, नीता सिंह रारा परिवार की बहू हैं जिनके पति वर्तमान में बड़े बिजनेस मैन है व पूर्व में उत्तरप्रदेश के निर्माण निगम विभाग में एमडी रहे हैं,इनका एक पुत्र अमेरिका में अच्छे पद पर नौकरी कर रहा है।

 रारा परिवार के हरदोई से बाहर रहने का फायदा उठाकर कुछ शातिर ठगों ने बैंक कर्मियों की मिलीभगत से वर्ष 2016 में जहाँ एक ओर फर्जी दस्तावेज तैयार किये तो वहीं दूसरी ओर करीब 60 वर्षीय नीता सिंह के स्थान पर करीब 25 वर्षीय युवती को खड़ाकर पांच लाख उनचास हज़ार का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर ऋण ले लिया, 

लाखो रुपये हरवर्ष दान करने वाली नीता सिंह ने टेलीफोन पर हमें बताया कि उनके साथ हुई यह धोखाधड़ी हास्यास्पद है उन्हें इस धोखाधड़ी का पता तब चला जब उनके हरदोई की प्रॉपर्टी के केयरटेकर डीपी सिंह को बैंककर्मी ने ऋण अदायगी का नोटिस थमाया, जानकारी मिलने पर बकौल नीता सिंह ने बताया कि वह काफी देर तक अपनी हंसी न रोक सकी और फिर उन्होंने बैंक शाखा प्रबंधक व हरदोई डीएम अविनाश कुमार से सम्पर्क कर पूरे मामले से अवगत कराया। जिस पर हरदोई डीएम अविनाश कुमार द्वारा आनन-फानन में बैंककर्मी समेत दो अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का आदेश जारी कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली शहर में इस सम्बंध में मुकदमा (648/21धारा 419,420,467,468) दर्ज कर जांच जेल चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर संजय सिंह को सौंप दी। जांचकर्ता से  टेलीफोन पर सम्पर्क करने पर बताया गया कि जल्द ही धोखाधड़ी करने वालो का खुलासा कर दोषियों को जेल भेजा जाएगा।

जांच कब पूरी होगी और ठगों पर क्या कार्यवाही होगी? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल आमजनमानस में यह सवाल बरकरार है कि आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की शाखाओं में इस तरह की धोखाधड़ी आखिर कब थमेंगी व शासन प्रशासन इस तरीके से होने बाली धोखाधड़ी के लिए कोई ठोस कदम उठाएगा भी या फर्जी तरीके से धोखाधड़ी करने बाले नटवरलाल अगला शिकार किसी और को बनाएंगे?