लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

मिशन नारी शक्ति अभियान के द्वारा ‌ग्राम कंथरी में महिलाओं को किया गया जागरूक



सत्यबन्धु भारत। सन्दीप शुक्ला

मल्लावां,हरदोई। मिशन शक्ति अभियान के तहत मल्लावां पुलिस ने ग्राम कंथरी में चौपाल लगाकर जागरूकता अभियान चलाया ।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने ग्राम से आई हुई महिलाओं को जागरूक किया वही  महिला सिपाही तन्नू ने ग्रामीण क्षेत्र से आई हुई महिलाओं को बताया की महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस मौजूद है इसके लिए कई हेल्पलाइन बनाए गए हैं अगर महिलाओं को कोई समस्या आती है तो हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकती हैं  सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन नारी शक्ति अभियान चला रही है महिलाओं को जागरूक होना पड़ेगा।

 प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि यदि आपको कहीं आते-जाते समय या घर के आसपास किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, 181, पुलिस कंट्रोल नंबर 112 ,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर आप सूचना दे सकती‌ हैशिकायत करने वाली महिला का नाम  गोपनीय रखा जाएगा उन्होंने मिशन शक्ति अभियान और सुरक्षा व आत्मनिर्भर के बनाए कानून के बारे में जानकारी दी  इस दौरान उन्होंने कोविड-19 के नियमों के पालन करने के संबंध में जागरूक किया इस अवसर पर ग्राम प्रधान वह प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामवासी मौजूद रहे।