लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

दिनदहाड़े शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में लूट की घटना से फैली सनसनी

 बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने फिल्ड ऑफिसर से लूटे 01लाख 35 हजार रुपए,टेबलेट व बायोमेट्रिक मशीन



सत्यबन्धु भारत ।मुनीश कुमार

शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नकाबपोश असलाह धारी चार बदमाशों ने भारत फाइनेंसियल एक्सक्लूसिव कंपनी के फील्ड ऑफिसर को बंधक बनाकर एक लाख पैंतीस हजार रूपए,एक पीसी टैबलेट व बायोमेट्रिक मशीन लूटकर फरार हो गए। लूट की बारदात को अंजाम देने के बाद चारो बदमाश बासितनगर की ओर भाग निकले। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर छानबीन करने के बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेंद व सन्दीप भारत फाइनेंसियल एक्सक्लूसिव कंपनी में फिल्ड ऑफिसर के पद पर कार्य करते है जिसके अंतर्गत वह दोनो गांव में महिलाओं को समूह के द्वारा लोन दिया करते हैं और सप्ताहिक बैठक में मूलधन वापस लेने का कार्य करते हैं। रोज की तरह दोनों बाइक से शुक्रवार की दोपहर शाहाबाद से भादसी जा रहे थे। तभी शाहाबाद बेझा चौराहा के कुछ दूरी पर पीछे से आए दो बाईकों पर चार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल से दोनों युवकों को बंधक बना लिया और उनके पास से नगदी 1 लाख 35 हजार रुपए, एक पीसी टेबलेट व एक बायोमेट्रिक मशीन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी कोतवाली में दी। बहीं स्थानीय पुलिस व एसओजी टीम ने कई स्थानों पर घेराबंदी की लेकिन लेकिन लुटेरों को पडकने में कामयाब नही हो सकी।