
सत्यबंधु भारत।अंजाम खान
अयोध्या के देवकाली ओवर ब्रिज के पास साकेत पूरी कॉलोनी में श्री पेट्रोल पंप का शुभारंभ हुआ। भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड डीलर का श्री पेट्रोल पंप का शुभारंभ अयोध्या विधानसभा के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता रहे व पेट्रोलियम असोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंह व हीरो शो रूम के प्रबन्धक चंद्र प्रकाश गुप्ता व अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे। श्री पेट्रोल पंप के प्रबन्धक राजेश वर्मा ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर राम जी की प्रतिमा देकर स्वागत किया।
