
सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
मंझिल,हरदोई। मंझिला थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में खेत पर काम करने गए किसान की अचानक घर आते ही हालत बिगड़ गई। जिसे परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम नरहाई निवासी दिनेश खेतीवाड़ी करता था। परिजन ने बताया बुधवार को दिनेश खेत पर काम करने के लिए गया था। शाम को घर वापस आए और उसके कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
