सत्यबन्धु भारत
बेनीगंज,हरदोई। अपराध नियंत्रण अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन शिकंजा के तहत थाना बेनीगंज पुलिस द्वारा अंतर्जनपदीय 2 चोरों को गिरफ्तार किया गया। क्षेत्राधिकारी हरियाणा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना बेनीगंज की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को हरिराम पुत्र विश्राम निवासी मवई धमियाना थाना औरास जनपद उन्नाव व गौरव उर्फ गोलू पुत्र हनुमान प्रसाद निवासी बाजीरबाग थाना सहादतगंज जनपद लखनऊ को नगवा मोड़ से वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। जिनकी निशानदेही पर उनके द्वारा चोरी करके बेचने के लिए डडिया जंगल में छिपाई 5 मोटरसाइकिलें बरामद की गई। बरामद की गई मोटरसाइकिल में से दो की रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट पर फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर उक्त दोनों अपराधी द्वारा पुलिस से बचने के लिए प्रयोग किया जा रहा था।
