लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

छह निकाह करने वाले पूर्व मंत्री पर दर्ज हुआ केस, पत्नी बोली- कपड़ों की तरह बदलता है बीवियां

नगमा ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि साल 2012 में मेरी शादी चौधरी बशीर से हुई थी. शादी के बाद उन्होंने मेरा शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया. कई बार मेरी मर्जी के बिना जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए.





सत्यबन्धु भारत 

न्यूज़ डेस्क। छह शादियां करने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी बशीर (Chaudhary Bashir) के खिलाफ उनकी चौथी बीवी नगमा (Nagma) ने आगरा के थाना मंटोला में तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है. नगमा ने आरोप लगाया है कि पूर्व मंत्री बशीर कपड़ों की तरह बीवियां बदलते हैं, अलग-अलग महिलाओं के साथ अय्याशी करने का शौक रखते हैं. इसके अलावा उन पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं. एसएसपी के आदेश के बाद चौधरी बशीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है.  चौधरी बशीर पूववर्ती अखिलेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

चौथी पत्नी ने पूर्व मंत्री के खिलाफ दर्ज कराया केस
नगमा ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि साल 2012 में मेरी शादी चौधरी बशीर से हुई थी. शादी के बाद उन्होंने मेरा शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया. कई बार मेरी मर्जी के बिना जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए. इस मामले में चौधरी बशीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें वह 23 दिन जेल में भी रह कर आए थे. चौधरी बशीर पर आरोप लगाने वाली उनकी पत्नी नगमा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी अपलोड किया है, जिसमें वह पूर्व मंत्री पर और भी गंभीर आरोप लगाए हैं.

बशीर ने तलाक-तलाक-तलाक बोलकर घर से भगाया
नगमा के मुताबिक वह तीन साल से अपने मायके में रह रही हैं. चौधरी बशीर के साथ उनका कोर्ट में विवाद चल रहा है. बीती 23 जुलाई को उन्हें पता चला कि चौधरी बशीर फिर से शादी करने वाले हैं. वह आपत्ति दर्ज कराने उनके पास गईं, लेकिन वहां से तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोलकर चौधरी बशीर ने उन्हें भगा दिया गया. नगमा का आरोप है कि पूर्व मंत्री ने शाहिस्ता नाम की महिला से छठा निकाह किया है. वह शादीशुदा है और उसका अपने पहले पति से तलाक नहीं हुआ है.

पूर्व विधायक गज़ाला के साथ हुआ था पहला निकाह
साल 2003 में चौधरी बशीर ने देवरिया जिले की रामपुर कारखाना सीट से विधायक रहीं गजाला लारी से प्रेम विवाह किया था. बसपा सुप्रीमो मायावती ने दोनों की शादी करवाई थी. इसके बाद गजाला और बशीर बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में पहुंच गए. दोनों का एक बेटा भी है. बाद में दोनों का तलाक हो गया. चौधरी बशीर की चौथी पत्नी नगमा ने बताया कि उन्होंने दूसरी शादी गिन्नी कक्कड़ नाम की लड़की से हिन्दू रीति-रिवाज से की थी. 

चौधरी बशीर पर पहले से कई आपराधिक केस दर्ज हैं
नगमा के मुताबिक चौधरी बशीर ने तीसरी शादी दिल्ली की तरन्नुम से की और चौथी शादी उनके साथ. पूर्व मंत्री ने साल 2018 में पांचवी शादी रुबीना नामक महिला से की थी. आगरा के थाना मंटोला के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पूर्व मंत्री के खिलाफ मुस्लिम महिला संरक्षण अधिनियम तीन तलाक के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. चौधरी बशीर पर इसके अलावा कई अपराधिक मामले भी दर्ज हैं, जो कोर्ट में विचाराधीन हैं.