
सत्यबन्धु भारत
उन्नाव । जनपद बारा सगवर थाना क्षेत्र के सेढ़ूपुर गांव में मामा के साथ गंगा नहाने गया भांजा तेज बहाव के चलते डूब गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुक्लागंज से गोताखोर बुलाये पर समाचार लिखे जाने तक बच्चे की तलाश जारी थी।
फतेहपुर जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी निवासी अर्पित 9 वर्ष पुत्र रामकरण रक्षाबंधन पर बारासगवर थाना क्षेत्र के सेधुप में माँ रिंकू के साथ अपने ननिहाल आया हुआ था।सोमवार को वह अपने मामा विनोद कुशवाहा के साथ गांव के ही गंगा नदी के घाट पर नहाने गया था ।मामा विनोद के मुताबिक नहाने के बाद वह गंगाजल लेने के लिए गहराई में चला गया और पानी के तेज बहाव में वह डूब गया।
गोताखोरो द्वारा नदी में जाल डालकर काफी खोजबीन की गई परंतु समाचार लिखे जाने तक खोजा नहीं जा सका।सीओ अंजनी कुमार राय ने बताया कि शुक्लागंज से गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन की जा रही है, परंतु अभी तक सफलता नहीं मिली है।
