उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन व बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष विराज सागर दास ने पीवी सिंधु को बधाई दी

Image Source : Newstrack.com
सत्यबन्धु भारत
न्यूज़ डेस्क। टोक्यो ओलंपिक में करोड़ों देशवासियों का जापान में मान बढ़ाने वाली भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु की जीत पर पूरा देश उन्हें बधाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश ओलंपिक
एसोसिएशन के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन व बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष विराज सागर दास ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता को बधाई देते हुए कहा कि पीवी सिंधू पर हमें गर्व है।
सिंधु को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई- विराज दास
वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सेमीफाइनल
में पहुंचने को सुखद बताते हुए हॉकी खिलाड़ियों को भी उन्होंने बधाई दी। उन्होंने कहा कि लगातार दो ओलंपिक में पदक-रियो में रजत व टोक्यो में कांस्य पदक जीतकर पीवी सिंधु ने भारत का मान बढ़ाया है देश को उन पर गर्व है। विराज सागर दास ने कहा कि ये हमारे लिए गौरव का
पल है। सिंधु को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई। उन्होंने ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली महिला भारतीय खिलाड़ी और दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा है।
