सत्यबन्धु भारत
पिहानी/हरदोई । कोतवाली पिहानी में शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सर्राफा व्यवसायियों की बैठक हुई।एडिशनल एसपी कपिल देव ने सर्राफा व्यवसाईयो को आवश्य दिशा निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सराफा व्यवसायी दूकान पर आने वाले संदिग्ध लोगों और दुकान के आसपास काफी देर तक भ्रमण करने वाले अपरिचित लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
सराफा व्यवसायी दुकान बंद करने के बाद गहने और नकदी लेकर न चलें।बल्कि दिन में उसका स्थानांतरण सुरक्षित स्थान पर कर दें।और दुकान बंद करने पर कई लोग एक साथ चले संदिग्ध मालूम होने पर गहने आदि न खरीदें न ही रेहन पर रखें। घर आते जाते समय रात में यदि ऐसा लगे कि कोई पीछा कर रहा है तो तत्काल किसी सुरक्षित या भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर रुक जाएं और इसकी जानकारी पुलिस को दें।कहा कि घटना की सूचना एसपी,एएसपी,सीओ और एसओ या दारोगा स्तर के पुलिसकर्मी को दें,ताकि त्वरित गति से पुलिस मौके पर पहुंच सके। खास तौर पर गहने बेचने वाली महिलाओं से भी सावधान रहें।कोतवाल महेश चंद्र ने त्यौहारों पर सर्तकता की सलाह दी।इस दौरान उन्होंने आग्रह किया कि कहीं भी अज्ञात व्यक्ति दिखने पर उसकी सूचना पुलिस को दें। वहीं व्यापारियों ने चौराहे पर त्यौहारी सीजन में शाम से पुलिस गश्त बढाये जाने की मांग की। जिस पर इंस्पेक्टर ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर कटरा बाजार ,बन्दर पार्क,बस स्टॉप तथा सर्राफा बाजार पर पहले से ही सब इंस्पैक्टर साथ कॉस्टेबल की तैनाती है।बदमाशों की आमद रोकने के लिए सघन वाहन चैकिंग की जा रही है।इस मौके पर सराफा व्यवसायी भी पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कड़ी निगरानी की मांग की।इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आदर्श वरिष्ठ भाजपा नेता अबधेश रस्तोगी,कन्हैया कपूर, योगी बैश्य, नीरज रस्तोगी,आशीष रस्तोगी, राज किशोर सिंह, मनोज रस्तोगी, बसंत रस्तोगी,दीपक रस्तोगी,रामसहाय, पकंज रस्तोगी,शिवम मिश्रा, सहित कई ग्रामीण क्षेत्र के भी ब्यापारी मौजूद रहे।
