
सत्यबंधु भारत। गुलशन सिद्दीकी
बीकापुर। रसोई घर की सफाई करते समय किसी अज्ञात जहरीले जंतु के काटने से 22 वर्षीय युवती बेहोश हो गई। जानकारी होते ही परिजनों द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया जहां पर हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के असरेवा मजरे लाला का पुरवा निवासी प्रिया श्रीवास्तव 22 वर्ष पुत्री राकेश श्रीवास्तव सोमवार की दोपहर घर के अंदर रसोई घर की साफ सफाई कर रही थी इसी दौरान किसी अज्ञात जहरीले जंतु के काटने से चिल्ला उठी आवाज सुनकर परिजन दौड़े और देखा कि प्रिया दर्द से कराह रही थी परिजनों ने कारण पूछा तो वह कुछ भी नहीं बता सकी सिर्फ इतना कह रही थी कि उन्हें कुछ काट लिया है और थोड़ी ही देर में हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद परिजनों ने प्रिया को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया जहां पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत में सुधार ना होते देख गहन इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। फिलहाल किस जंतु ने काटा था या फिर किसी प्रकार की कोई चोट लगी है यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
