लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

शायर मुनव्वर राणा का बेटा तबरेज राणा गिरफ्तार, इस मामले में चल रहा था फरार



सत्यबन्धु भारत

लखनऊ: मशहूर शायर मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज राणा को उत्तर प्रदेश पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। तबरेज पर प्रोपर्टी विवाद में खुद पर गोली चलवाने का आरोप है।

इस फायरिंग के बाद तबरेज ने साजिशन अपने चाचा और चचेरे भाइयों को नामजद कर दिया था। लेकिन जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद कोर्ट ने तबरेज के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।जानकारी के मुताबिक फायरिंग की कहानी फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने सीसीटीवी  फुटेज के आधार पर कई लोगों को गिरफ्तार किया।

वहीं, तबरेज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही थी, इसी क्रम में रायबरेली पुलिस ने बुधवार को लखनऊ से तबरेज को गिरफ्तार करने में सफल रही है।बाइक सवारों ने तबरेज पर चलाई थी गोली

गौरतलब है कि 29 जून को रायबरेली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के त्रिपुला चौराहे के पास दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने तबरेज राणा की गाड़ी पर गोली चला दी थी। बाइक सवारों ने तबरेज की गाड़ी पर दो राउंड फायर किए थे। ये दोनों गोलियां गाड़ी में ही फंस गई थी। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गए थे।