
सत्यबन्धु भारत
शाहाबाद,हरदोई। सरकार भले ही करोड़ो रूपये खर्च करके वृक्षारोपण कराये लेकिन जिम्मेदार लोग सरकार को चुना लगाने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला विकासखण्ड शाहाबाद के ग्रामपंचायत शंकरपुर का है जहां पर पंचायतमित्र और प्रधान की मिलीभगत से टी गार्डों की ईंटो को उखड़कर गायब कर दिया गया है पूर्व प्रधान द्वारा वृक्षारोपण कराके टी गार्ड बनवाये गए थे जो टी-गार्ड ग्राम अलिहाजीपुर आने वाले मुख्य मार्ग पर बने थे टी गार्ड हटाने की बजह से जो पेड़ लगाये गए थे उन्हें जानवर खा गए। ग्रामीणों का कहना है कि इन टी गार्डों की ईंटो को पंचायतमित्र ने तुड़वाकर अपने घर के सामने लगा लीं। अब देखना यह है कि जिलाधिकारी महोदय भ्रष्ट प्रधान और पंचायतमित्र पर क्या कार्यवाही करते हैं।
