
सत्यबन्धु भारत
जयपुर, राजस्थान। सिटीजन फाउंडेशन (नागरिक प्रतिष्ठान) जिसके संस्थापक उत्तर प्रदेश के
पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय रमेश भंडारी जी थे जो की भारत का एक गैर राजनीतिक संगठन है। सिटीजन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज की सहमती से राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मंजरी चौधरी द्वारा सत्यवीर भारद्वाज को सिटीजन फाउंडेशन जयपुर जिले का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है l
सत्यवीर भारद्वाज को जयपुर जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर राजसमंद सांसद दीया कुमारी समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं प्रकट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं l
आपको बता दे सत्यवीर भारद्वाज अपने सामाजिक कार्यो की वजह से राजस्थान में हमेशा चर्चा में रहते हैं।
