पाली थानाक्षेत्र के भोरापुर गांव की घटना

Image Source : Patrika.com
सत्यबन्धु भारत
पाली,हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर रात परिवारिक विवाद के चलते युवक ने गांव के बाहर पाकड़ के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब ग्रामीणों ने शव पेड़ से लटकता देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बेनी माधव ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के भोरापुर गांव निवासी दिलीप पुत्र रामचंद्र (24) ने पारिवारिक विवाद के चलते शनिवार की देर रात गांव के बाहर पाकड़ के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए गए। तो दिलीप का शव पाकड़ के पेड़ से लटकता देख परिजनों क ो सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। और रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक युवक ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की है। वही मृतक के भाई ने बताया की दिलीप की शादी 2 वर्ष पूर्व हुई थी। जिसकी एक साल की एक बच्ची थी जिसकी बीमारी के चलते 8 दिन पहले मृत्यु हो चुकी थी। जिसको लेकर पति पत्नी में कहासुनी हो गई थी। पत्नी से अनबन होकर शनिवार की देर रात गांव के बाहर पाकड़ के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहीं घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।
