लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

प्रधानमंत्री का सपना सभी का हो घर अपना

 प्रधानमंत्री के सपने को जिम्मेदार अधिकारी दिखा रहे ठेंगा




सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार

टोडरपुर,हरदोई। एक तरफ केंद्र सरकार के द्वारा गरीबों की गरीबी दूर करने के लिए नई नई पूरे देश में लागू कर रहे है और उनका सपना है कि सरकार की सभी योजनाएं धरातल पर समाज में पहुंचे और जनता की गरीबी दूर हो सके लेकिन आज एक नया कारनामा जिले के ग्राम सूरजीपुर ब्लॉक टोडरपुर तहसील शाहाबाद में देखने को मिला जहां वर्तमान  प्रधान अभय प्रताप सिंह उर्फ सुनील पर आवास कटाने का आरोप सूरजीपुर ग्रामीणों ने लगाया और कहा कि पूर्व प्रधान ने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमारी लोगों के आवास पास कराए थे, लेकिन मौजूदा प्रधान अभय प्रताप सिंह को हम लोगों ने वोट नहीं दिया तो अभय प्रताप प्रधान ने हमारे आवास कटवा दिए है जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है  की सभी का घर हो अपना , वही दबंग ग्राम प्रधान प्रधानमंत्री के बादो को रेल दिखाने का काम कर रहा हैं वहीं ग्रामीणों का कहना है कि मैंने कई बार प्रधान जी से कहा और सुबह शाम उनके पैर भी पकड़े की प्रधान जी हमारी कॉलोनी हमको दिलवा दीजिए लेकिन  प्रधान जी मना कर दिया जब हम लोगो  ने ग्राम विकास अधिकारी आशीष बाजपेई से बात की तो उन्होंने  साफ कह दिया कि प्रधान जी से बात करिए जाकर। आखिर प्रशासन और आला अधिकारी क्यूं दिखा रहे प्रधानमंत्री के सपने को ठेंगा ??