लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अवध हरियाली तीज उत्सव में जमकर झूमी महिलाएं

सत्यबन्धु भारत

लखनऊ। स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में आशियाना लखनऊ के एक निजी रेस्त्रां में अवध हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव पार्वती की पूजा अर्चना से हुआ जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती नम्रता पाठक जी जी रही जिनको संस्था के अध्यक्ष नीलू त्रिवेदी ने टीका अक्षत लगाकर माला पहनाया एव फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए गुल मेहंदी का पौधा एवं हरी चुन्नी उड़ाई तथा संस्था की महामंत्री पीयूष कश्यप, उपाध्यक्ष शशि पांडे, सचिव पूनम गुप्ता, प्रभारी सौम्या सिन्हा, सुनीता पांडे, शालिनी श्रीवास्तव, प्रवीना भूषण एवं अंशिका शुक्ला समस्त पदाधिकारियों ने मिलकर मुख्य अतिथि को महात्मा बुध की तस्वीर भेंट की।
 मुख्य अतिथि ने संस्था के द्वारा समाज के अनेक क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और संस्था के अध्यक्ष की अध्यक्ष नीलू त्रिवेदी को अवध हरियाली तीज कार्यक्रम के सफल आयोजन की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहां  की आज समाज से संस्कृति एवं परंपराएं पराया विलुप्त होती जा रही हैं ऐसी स्थिति में स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन का यह प्रयास काफी सराहनीय है साथी कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को उन्होंने सफलता की बधाई दी तथा भविष्य में किसी भी तरह की सामाजिक गतिविधियों में पूरा सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। एंकर पीयूष कश्यप जी ने कार्यक्रम मैं अपनी खूबसूरत आवाज से समा बांध दीया जूरी मेंबर राखी सिंह, मानसी प्रीत जससी, शक्ति बाजपेई एवं सरिता सिंह जीने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया तथा हरियाली तीज क्वीन का चुनाव भी किया प्रतिभागियों को अलग-अलग टाइटल से भी नवाजा गया जिसमें मेहंदी देवा क्वीन सेल्फी क्वीन स्टाइलिश लेडी क्वीन ऑफ़ हबी लकी वूमेन ऑफ द डे साथी सभी प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के गेम भी कराए गए जो महिलाओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बने रहे जिसमें बेंगल गेम तंबोला गेम बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द डे तीज पोयम एवं बेस्ट डांस परफॉर्म रहे अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा संस्था की अध्यक्ष नीलू त्रिवेदी ने अवध हरियाली तीज क्वीन रश्मि निगम को क्राउन पहनाकर फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया वही फर्स्ट रनर अप सौम्या सिन्हा सेकंड रनर अप रूपाली श्रीवास्तव को संस्था की उपाध्यक्ष शशि पांडे एवं महामंत्री पीयूष कश्यप

Advertisement







ने पुरस्कार एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट किया तथा अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए एवं सभी को हरियाली तीज के कार्यक्रम में शामिल होने वह अपनी संस्कृति व धरोहर को संजोए रखने हेतु आभार प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने कजरी गीत पर ठुमके लगाए।

Advertisement