
सत्यबन्धु भारत
हरियांवा,हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के गोडाखेड़ा गांव में एक आठ वर्षीय बालिका की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया था। बालिका रविवार दोपहर नारी की सब्जी तोड़ने खेत गई थी। जिसके बाद घर नहीं लौटी। रविवार को पूरे दिन उसके घरवाले उसे ढूंढते रहे लेकिन नहीं मिली। परिवार वालों ने सोमवार को इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई करते हुए। एक गन्ने के खेत में बालिका का शव नग्न अवस्था मे बरामद कर लिया था।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल कुमार यादव ने बताया कि पुलिस की गठित टीम द्वारा घटना का खुलासा करते हुए। उसके गांव के रहने वाले व दूर के रिश्तेदार बाबूराम पुत्र सीताराम निवासी ग्राम गोडाखेड़ा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि। मृतका की मां को तीन लाख रुपए उधार में दिए थे। जिसे वह पिछले कई महीनों से मांग रहा था। बच्चे की मां रुपए वापस नहीं कर पा रही थी। इसी प्रतिशोध में आरोपी के द्वारा बच्ची की हत्या किया जाना कबूल किया है साथ ही उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। वही मृतक बच्ची के साथ दुराचार किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। पीएम रिपोर्ट व एमएसएल की रिपोर्ट के आधार पर सत्यता की जानकारी होने पर इस तथ्य के बारे में अवगत कराया जा सकेगा वहीं युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
