मिशन आत्मसन्तुष्टि के संरक्षक ने सीएचसी हरपालपुर में पौधरोपण करने के बाद दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद
हरदोई। विधानसभा सवायजपुर के विकास खण्ड हरपालपुर की सीएचसी में गुरुवार को विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के एप PAUPINDIA का शुभारंभ किया गया। मिशन आत्मसंतुष्टि के संरक्षक, जनपद सवायजपुर विधानसभाक्षेत्र प्रभारी राजवर्धन सिंह राजू भइया ने लॉन्चिंग समारोह में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित होकर शुभारम्भ किया। इसके बाद उन्होंने वृक्षारोपण कर उपस्थिति जनसमुदाय से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर हरपालपुर सीएचसी की कमेटी के सदस्यों और प्रभारी अधीक्षक डॉ. राणा प्रताप एवं फोटोग्राफर एसोसिएशन के तहसील प्रभारी स्वयंवर सिंह, अनिल कुमार एवं विवेक सिंह ने श्रीराम दरबार का चित्र भेंटकर समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू को सम्मानित भी किया। इसके साथ ही आयोजकों ने अपना अमूल्य समय देने और प्रेम भरे इस प्यार स्नेह के लिए आभार जताया।
