
सत्यबन्धु भारत। हर्षित मिश्रा
कानपुर।राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस(इंटक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कानपुर शहर से कांग्रेस के भावी महापौर उम्मीदवार विजय सिंह मर्तोलिया संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। कांग्रेस पार्टी के हाईकमान नेता भी इस बात को मानते रहे हैं कि जिस तरह से विजय सिंह मर्तोलिया कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को अपनी मेहनत से धार दे रहे हैं आने वाले समय मे पार्टी को इसका फल जरूर मिलेगा। इस कड़ी मे विजय सिंह मर्तोलिया उत्तराखंड के देहरादून स्थित पीसीसी कार्यालय पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष पीसीसी गणेश गोदियाल से मुलाकात की। मौके पर गणेश गोदियाल ने विजय सिंह मर्तोलिया की तारीफ की और बोले कि पार्टी नेताओं को इनके काम से सीखना चाहिए कि पद जितना भी बड़ा हो , कार्यकर्ताओं के सम्मान को साथ लेकर ही संघर्ष करना चाहिए। इस दौरान विजय सिंह मर्तोलिया ने गणेश गोदियाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। मौके पर निर्भय शंकर सिंह, शिव शंकर भदौरिया, विक्की फ्लैक्स भी मौजूद रहें।
