
सत्यबन्धु भारत
शाहाबाद, हरदोई। शाहाबाद थानाक्षेत्र के शाहाबाद-पाली मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर होने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर तत्काल पहुँची कोतवाली शाहाबाद पुलिस ने दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद लाया गया व मोटरसाइकिलों को हिरासत में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को सौरभ कुमार (22) पुत्र राजकुमार निवासी सिकन्दरपुर नरकातरा थाना शाहाबाद जनपद हरदोई अपने गांव से अलाहाबाद जाने के लिए शाहाबाद से शाम को ट्रैन पकड़ने के लिए अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से निकले थे,पीछे से दूसरी बाइक पर घायल के भाई भी मोटरसाइकिल घर ले जाने के लिए आ रहे थे। इधर शाहाबाद की तरफ से काम करके आशीष (21) पुत्र लालाराम निवासी गहोरा थाना शाहाबाद जनपद हरदोई शाहाबाद की तरफ से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही दोनों मोटरसाइकिल सवार सहोरा गांव के निकट पहुँचे कि दोनों अनियंत्रित मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई।
टक्कर से दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में सीएचसी शाहाबाद पहुंचाया गया जहाँ पर डॉक्टरों द्वारा घायलों की गंभीर स्थित देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया।
