लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

तहसील बार एसोसिएशन चुनाव में कराया अंतिम दिन नामांकन



सत्यबन्धु भारत

उन्नाव। बीघापुर तहसील में  बार एसोसिएशन मे अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए आज अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर 3 व महामंत्री पर 2 लोगों ने नामांकन दाख़िल किये। वर्तमान अध्यक्ष व महामंत्री चुनाव में अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए गुपचुप मैराथन प्रयास जारी किए हुए हैं। तहसील बार एसोसिएशन बीघापुर का चुनाव में मतदान 13 अगस्त को होगा मत पत्रों की जांच व नाम वापसी 4 अगस्त को होगी ।नामांकन का अंतिम दिन होने के चलते अध्यक्ष पद के लिए अरविंद प्रताप सिंह ,कृष्ण पाल सिंह व विवेक मोहन वर्मा ने नामांकन कराया वही महामंत्री पद के लिए सुरेश कुमार पटेल व मोहन लाल यादव ने नामांकन दाखिल किए। अध्यक्ष पद में त्रिकोणीय व महामंत्री पद में आमने सामने की टक्कर होने के आसार  हैं। वर्तमान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा व महामंत्री शेर बहादुर गुपचुप तरीके से अपने पक्ष में गोटे बिछा कर अपने चहेतों को कुर्सी पर बैठाना चाह रहे हैं । वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष के लिए अजय कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए शिव कुमार, संयुक्तमंत्री पद के लिए प्रभात सिंह एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए राजेश कुमार ने नामांकन दाखिल किए तहसील बीघापुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री पद पर ही चुनाव होगा शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।