लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

जनवादी नौजवान सभा कार्यालय पर बीकापुर बार एसोसिएशन के चुनाव में पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड मैनुद्दीन की शानदार जीत पर स्वागत सम्मान किया।



सत्यबंधु भारत

अयोध्या। भारत की जनवादी नौजवान सभा द्वारा जिलाध्यक्ष कामरेड धीरज द्विवेदी के नेतृत्व में आज संगठन कार्यालय वजीरगंज में बीकापुर बार एसोसिएशन के चुनाव में पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड मैनुद्दीन की शानदार जीत की बधाई देते हुए संगठन ने कार्यालय पर  उनका स्वागत व सम्मान किया।और सम्मान में एक स्वागत समारोह कॉम रामदुलारे यादव की अध्यक्षता व जनौस जिलासचिव कॉम शेरबहादुर शेर के संचालन में आयोजन किया गया।

सम्मान समारोह में सर्व प्रथम जनौस के प्रदेश महासचिव कामरेड सत्यभान सिंह जनवादी ने माला पहना कर स्वागत किया।उसके बाद नन्द कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक कामरेड राजेश नन्द ने सविंधान निर्माता डाक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा व जनौस के नेता शहीदों की प्रतिमा देकर सम्मानित किए।और इसी में माकपा नगर सचिव चुने जाने पे कामरेड रामजी तिवारी को लाल गमछा ओढ़ाकर स्वागत किया।

स्वागत समारोह में कामरेड राजेश नन्द कामरेड मैनुद्दीन का स्वागत करते हुए क्रन्तिकारी गीत सुनाया।

जनौस के महासचिव कामरेड सत्यभान सिंह जनवादी ने कहा कि कामरेड मैनुद्दीन बहुत ही क्रांतिकारी व जुझारू तेवर के नेता है।और गरीबो मजदूरों की हमेशा लड़ाई लड़ते है।और जुल्म व ज्यादती के खिलाफ हमेशा सड़क स्व सदन तक संघर्ष करते रहते है।अब बड़ी जिम्मेदारी मिली है और हम सबको उम्मीद है बीकापुर तहसील में आमजनता को राहत व न्याय दिलाएंगे।

माकपा नेता व बीकापुर बार एसोसिएशन के निर्बाचित अध्यक्ष कामरेड मैनुद्दीन ने अपने उद्बोधन में सबको धन्यवाद देते हुए सबको भरोशा दिलाया कि हम आम जनता की आवाज बनकर काम करेंगे और बीकापुर तहसील में व्याप्त भ्र्ष्टाचार के खिलाफ भी मुहिम चलाकर खत्म कराएंगे साथ ही साथ गरीबो,पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए भी संघर्ष करेंगे।आज जो जिम्मेदारी दी गई है उसका पूरा ईमानदारी से निर्वाहन करेंगे और जो भरोशा अधिवक्ता साथी व जनता ने किया है उस पर खरा उतर कर दिखाएंगे और क्रान्तिकरिओं के सपने को पूरा करेंगे।

स्वागत करने वालों में किसान नेता कामरेड अशोक यादव,उत्तर प्रदेश खेतमज़दूर संगठन के नेता कामरेड शैलेन्द्र सिंह,इनौस नेता पप्पू सोनकर,दिलीप गुप्ता,जनौस नेता कामरेड मुकेश श्रीवास्तव, कामरेड शिवकुमार श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव बाबा,कामरेड महावीर पाल,कामरेड मण्डल प्रभारी विनोद सिंह,जनौस जिला सचिव कामरेड शेरबहादुर शेर,विकास ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।