
सत्यबन्धु भारत । हर्षित मिश्रा
रोटरी क्लब ऑफ कानपुर की अध्यक्ष रोटेरियन श्रीमती अनीता गुप्ता, सचिव रोटेरियन डॉ हेमंत मोहन एवं रोटेरियन डॉक्टर आरती मोहन ने एक अभिवादन समारोह में कानपुर नगर के कमिश्नरेट बनने के पश्चात यातायात एवं नगर की कानून व्यवस्था में सुधार लाने के लिए एवं शहर के घटते क्राइम ग्राफ के लिए नगर के पुलिस कमिश्नर श्रीमान असीम अरुण का पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन किया एवं उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर बदलते मौसम और कोरोनावायरस की तीसरी लहर एवं डेंगू से बचने के लिए युद्ध स्तर पर काम करने को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर कमिश्नर श्री असीम अरुण ने रोटरी क्लब एवं आरोग्य धाम के कोरोना काल में किए गए कार्यों की सराहना की।इस अवसर पर रोटेरियन अनीता गुप्ता, रोटेरियन डॉ हेमंत मोहन, रोटेरियन डॉक्टर आरती मोहन, शिवम खन्ना एवं एडवोकेट शिवम गुप्ता उपस्थित रहे l
