
सत्यबन्धु भारत
न्यूज़ डेस्क। इंग्लैंड और भारत के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत का इंतजार काफी बेसब्री से पूरी दुनिया में मौजूद क्रिकेट फैंस कर रहे हैंं। इस सीरीज को शुरू होने में अब सिर्फ 48 घंटों से भी कम का समय बचा है। पिछली बार भारतीय टीम ने इंग्लैंड का आखिरी दौरा साल 2018 में किया था जहां पर टीम को 4-1 से सीरीज हार का सामना करना पड़ा था।
विराट कोहली की कप्तानी में टीम के पास इस बार सीरीज जीतने का काफी अच्छा मौका है क्योंकि मेजबान टीम के जहां महत्वपूर्ण खिलाड़ी बाहर हैं तो वहीं टीम का फॉर्म भी उतना शानदार नहीं चल रहा है। कोहली के टेस्ट मैचों में कप्तानी संभालने के बाद भारतीय टीम के प्रदर्शन में विदेशी पिचों पर सुधार देखने को मिला है।भारत ने जहां कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में लगातार 2 बार टेस्ट सीरीज जीती तो वहीं इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में खेली गई सीरीज में एक टेस्ट मैच जरूर जीत हासिल की। विराट कोहली भी इस बार टीम को एक बल्लेबाज के तौर पर जीत दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे। लेकिन निजी तौर पर उनके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण प्रत्येक टेस्ट मैच में जीत हासिल करना है।कप्तान कोहली ने स्काई स्पोर्ट्स से टेस्ट सीरीज से पहले बात करते हुए कहा कि मेरे करियर में निजी रिकॉर्ड किसी तरह कोई भी मायने नहीं रखते हैं।
