योजना बैठक में नगर अध्यक्ष का उपस्थित न होना आम कार्यकर्ताओं में बना चर्चा का विषय
सत्यबन्धु भारत । मुनीश कुमार
शाहाबाद, हरदोई। भाजपा की शाहाबाद योजना बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बूथ, मंडल एव सेक्टर संयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव जितने की रणनीति बताई। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि परीक्षा की घड़ी आ गई है। सभी कार्यकर्ता प्रचार-प्रसार में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले। शाहाबाद विधानसभा की बैठक में विधायक रजनी तिवारी,ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र, जिला महामंत्री सतेन्द्र राजपूत आदि सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बहीं शाहाबाद नगर अध्यक्ष अमर रस्तोगी के योजना बैठक में उपस्थित न होना आम कार्यकताओं में चर्चा का विषय बन गया।
योजना बैठक में स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की अमूल्य धरोहर है। पार्टी कार्यकर्ताओं को संयम और शालीनता का आचरण आत्मसात करना होगा। भाजपा परिवारवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद से कोसो दूर है। भाजपा में सर्वप्रथम सिर्फ राष्ट्रवाद है। भाजपा ने बाबा साहब अम्बेडकर से लेकर सरदार पटेल और अटल बिहारी वाजपई से लेकर शहीद सैनिकों के सम्मान में बड़े बड़े उच्च संस्थानों का नामकरण कर उनको सम्मान दिया है।
बहीं शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी ने कहा कि राम मंदिर, धारा 370 , राम मंदिर का निर्माण का सपना भाजपा सरकार ने साकार कर दिखाया। भाजपा की सरकार में सभी धर्म और जाति का ख्याल रखा। सभी वंचितों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया। योजना बैठक में शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी, जिलामहामंत्री सत्येन्द्र राजपूत, आकाश मिश्रा, अंकित मिश्रा, अनिल पाण्डेय,पूर्व प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी,गोपाल त्रिपाठी, अजय बाजपाई भुल्लन आरती मिश्रा, अमित मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
