लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

विधायक ने अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन माउस का बटन दबा कर किया



सत्यबन्धु भारत

उन्नाव। बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार ने  स्थानीय  आरडीएस इंटर कॉलेज में अटल टिंकरिंग  लैब का उद्घाटन माउस का बटन दबा कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक पीके सैनी  ने  बताया कि  लैब का उद्देश्य बच्चों के बीच इनोवेशन, ग्रेटीविटी और वैज्ञानिक पहलू को बढ़ावा देना है। इस लैब में 3D प्रिंटर,आर्टिफिशियल, इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के नए तकनीकों  से छात्र-छात्राओं को रूबरू होने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा  कि यह जनपद की दूसरी तथा तहसील की प्रथम एटीएल लैब है। इस लैब को स्थापित कराने  का मुख्य उद्देश्य  ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राओं की वैज्ञानिक सोच विकसित करना है । उन्होंने कहा कि  छात्र छात्राएं जिस क्षेत्र में जाना चाहती हैं अपनी रूचि के अनुसार उससे संबंधित अध्ययन कर सकते हैं।  विधायक श्रीकान्त कटियार ने कहा कि  पुर्व  प्रधानमंत्री  लालबहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था । लेकिन जब देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बने  तो  उन्होंने  जय जवान, जय किसान के साथ जय विज्ञान का नारा दिया । अटल बिहारी वाजपेयी के नारे  को सार्थक करने के लिए विद्यालयों में अटल टिकरिंग लैब की स्थापना की जा रही है। इस मौके पर  सीओ आशुतोष कुमार के अलावा विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे  ।