
सत्यबंधु भारत । गुलशन सिद्दीकी
अयोध्या। नगर पंचायत बीकापुर में चेयरमैन के ऊपर फर्जी कर्मचारियों की भर्ती कर उनका वेतन हड़पने का आरोप लगाते हुए आज नगर पंचायत के सभासदों ने जमकर हंगामा किया हंगामे सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के ऊपर करीब दर्जनभर काल्पनिक कर्मचारियों की भर्ती कर उनका वेतन हड़पने का आरोप लगाया है। नगर पंचायत के सभासद गुड्डू पांडे, राजकुमार पांडे, संजय तिवारी, नीलम तिवारी, विनय कुमार, मंजू, मुकेश वर्मा, ने आरोप लगाते हुए बताया है कि 72 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों में से केवल 58 कर्मचारी ही मौके पर पाए गए जबकि करीब 14 कर्मचारी नदारद दिखे उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग करते हुए अधिशासी अधिकारी रागिनी वर्मा को शिकायती पत्र सौंपा है हंगामा कर रहे सदस्यों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत अध्यक्ष जुग्गी लाल यादव ने मीडिया से बताया की इस मीटिंग के संबंध में हमें कोई जानकारी नहीं दी गई और नदारद 14 सफाई कर्मी नाइट ड्यूटी में गौशाला और पानी की टंकी पर ड्यूटी पर तैनात। राजेश कुमार पांडे उर्फ गुड्डू ने बताया कि मांग ना पूरी होने पर हम सभी सभासद धरने पर बैठेंगे नगर पंचायत अध्यक्ष के। विरुद्ध कार्रवाई न की गई तो आने वाले समय में उच्च पैमाने पर शासन में शिकायत करके कार्रवाई की मांग की जाएगी।
