लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अचानक कार में लगी अचानक आग,जलकर हुई राख



सत्यबन्धु भारत । मुनीश कुमार

शाहाबाद, हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में हरदोई शाहजहांपुर हाईवे मार्ग पर नवीन गल्ला मंडी स्थल के सामने एक डस्टर कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से कार धू-धू कर जलने लगी। कर को जलते देख आस पास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया, और घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्र हो गई।

आपको बता दें कोतवाली क्षेत्र में हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर नवीन गल्ला मंडी स्थल के सामने एक डस्टर कार में अचानक आग लग गई। आग जलते देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। वहीं आसपास के लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद पानी डालकर जैसे-तैसे आग पर काबू पाया लेकिन समाचार लिखे जाने तक कार स्वामी का पता ना चल सका। बताया गया कि आग लगते ही चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं स्थानीय पुलिस ने कार को हाईवे से अलग हटवा दिया था।