लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पूर्व की भांति मनाए मोहर्रम का त्यौहार-प्रभारी निरीक्षक



सत्यबन्धु भारत।मुनीश कुमार

शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद कोतवाली परिसर में मुहर्रम त्योहार के मद्देनजर रखते हुए पीस कमेटी सदस्यों की बैठक की गई।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व की भांति ही इस बार भी मोहर्रम का त्यौहार मनाया जाएगा। उन्होंने कहा अभी तक कोई नई गाइडलाइन नहीं जा रही हुई है जैसे ही दूसरी गाइडलाइन जारी होती है तो वैसे ही आप लोगों को अवगत कराया जाएगा। फिलहाल मोहर्रम का त्यौहार आपसी सौहार्द शांति ढंग से मनाए। पूर्व की भांति ही मनाएं।

कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि शासन का स्पष्ट निर्देश है। सरकार के निर्देशों के अनुपालन के अनुसार आप लोगों को बैठक में बुलाया गया है जिससे आप आने वाले मुहर्रम त्यौहार को आपसी सौहार्द व शांतिपूर्ण ढंग से मनाए, इसीलिए आप सभी से अपील है की मोहर्रम का त्यौहार पूर्व की भांति मनाए बल्कि न कोई जुलूस निकाला जाएगा। और कोरोना महामारी को देखते हुए ज्यादा भीड़ भाड़ ना करें।