100 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद,05 गिरफ्तार

सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद
हरदोई। जनपद के तेजतर्रार एसपी अनुराग वत्स व डीएम अविनाश कुमार के निर्देशन पर अवैध शराब के बिरुद्ध लगातार आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत थाना अतरौली के धना खेड़ा, शाहपुर, दकलोल, पवन खेड़ा, महिगवां में एवं थाना बिलग्राम के कंजर पुरवा व रावण पुरवा में आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त दबिश दी गई। दबिश के दौरान सघन तलाशी में लगभग 100 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई तथा पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। दबिश के दौरान मौके पर 2400 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया। गिरफ्तार आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में थाना अतरौली और बिलग्राम में अभियोग पंजीकृत कराए गए। आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक सण्डीला गिरीश कुमार, आबकारी निरीक्षक सदर राम अवध सरोज, आबकारी निरीक्षक बिलग्राम अमित कुमार, आबकारी निरीक्षक सवायजपुर जितेन्द्र प्रताप सिंह मय आबकारी टीम व पुलिस टीम में थाना अतरौली व थाना बिलग्राम की टीम मौजूद रही।
