लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अवैध देसी तमंचे के साथ एक गिरफ्तार



सत्यबन्धु भारत। सन्दीप शुक्ला

मल्लावां,हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दारू कुईया निवासी रामनरेश पुत्र रघुनंदन को एक देसी तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि इनका गांव में  जमीनी विवाद चल रहा था जिसको लेकर यह लोग झगड़ा-फसाद कर रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। अभियुक्त रामनरेश को मौके पर ही धर दबोचा। जामा तलाशी में अभियुक्त के पास एक देसी तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करके जेल भेज दिया गया।