
सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
शाहाबाद,हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के भाजपा नेता डॉ हिमांशु शेठी के शाहाबाद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र के पूर्व संयोजक डॉ हिमांशु शेठी सार्वजनिक निर्माण विभाग के डाक बंगले में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कुछ पल व्यतीत किये। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि भाजपा में ही सभी का सम्मान सुरक्षित है। 2022 में फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमर रस्तोगी,अंकित गुप्ता,विक्रम राठौर,कमल सिंह,वेदराम राजपूत,सौरभ लाहौरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
