लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सवायजपुर विधायक का बिलग्राम नगर में हुआ भव्य स्वागत



सत्यबन्धु भारत

बिलग्राम,हरदोई। जनपद हरदोई क्षेत्र की  सवायजपुर विधानसभा का 70 बर्षों से हरपालपुर कटियारी क्षेत्र  में अर्जुनपुर पुल शासन की अनदेखी के कारण नहीं बन पा रहा था।जिसको लेकर तमाम तरह की अफवाहें थीं।कि अर्जुनपुर पुल महज एक चुनावी मुद्दा है। ख़ैर इन अटकलों पर सवायजपुर विधायक मानवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने विराम लगाते हुए अपने प्रयासो से शासन से अर्जुनपुर पुल के लिए बजट स्वीकृत करा लिया। अर्जुनपुर पुल के लिए बजट स्वीकृत होने के बाद प्रथम गृह जनपद आगमन पर बिलग्राम कस्बे के कन्नौज बाईपास पर उनके शुभ चितंको ने माल्यार्पण व मिठाई खिलाकर स्वागत किया व बडे ही जोश में  भारत माता की जय व रानू भैय्या जिन्दाबाद के नारे गूजंने लगे बिलग्राम कोतवाल सुनील कुमार सिंह व कस्बा इंचार्ज संजय सिहं भी अपने पूरे फोर्स के साथ  बाईपास पर उनके भव्य स्वागत में मौजूद रहे वही लखनऊ हॉस्पिटल के पास कौशलेंद्र प्रतप सिंह, गुड्डा भव्य स्वागत किया नगर मे तमाम जगहों पर कार्यक्रम होता रहा। विधायक के सम्मान समारोह मे इस मौके पर रूप से कौशलेंद्र सिंह गुड्डा जिला महामंत्री हिन्दू जागरण, मदन सिंह संरक्षक ब्लॉक प्रमुख बिलग्राम, रवि सिंह मंडल अध्यक्ष,रामराज सिंह पूर्व प्रधान, रामकुमार शुक्ला, अबरार हुसैन पप्पू सभासद, परमाईलाल यादव पूर्व सभासद,राहुल जोशी, पवन कश्यप प्रधान,मुद्दसिर सुलेमान प्रधान के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया।