
सत्यबन्धु भारत। अंकित वर्मा
कछौना,हरदोई। बालामऊ विधानसभा के तहत सोमवार को दर्जनों ग्रामों में सपा पदाधिकारी घर-घर जाकर वर्तमान समय में आम जनमानस की परेशानियों से रूबरू हो रहे हैं। समाज में आम जनमानस काफी परेशान है। जिसमें किसान, मजदूर, गरीब, महिला, दलित, वंचित, पिछड़े, बेरोजगार युवा, व्यापारी, कारोबारी सहित हर तबका पस्त है। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा वर्तमान समय में भाजपा की गलत नीतियों के कारण बीजेपी की सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं का मुद्दा प्राथमिकता पर है। गायों को लेकर इंसान मारे जा चुके हैं। मशीनरी युग के चलते गौवंशों की उपयोगिता न होने के कारण आवारा पशु काफी संख्या में कस्बे, सड़कों व खेत खलिहानों में भारी संख्या में विचरण करते हैं, जो किसानों की फसल आंख झपकते ही चट जाते हैं। जिससे किसान अर्श से फर्श पर आ गया है। लेकिन जब आवारा गायों की आती है तो हंगामा करने वाले गायब नजर आते हैं। वहीं लगातार बढ़ रही डीजल की कीमतों की वजह से किसान परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 80 फीसद से अधिक की आबादी खेती किसानी पर ही निर्भर है। ऐसे में किसानों के पास सिचाई की दूसरी कोई सुविधा नहीं होने के कारण डीजल की बढ़ती कीमत ने मुश्किलें बढ़ा दी है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ रही कीमत से हर तबके के लोग प्रभावित हैं। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर किसान बढ़ती डीजल की कीमत से ज्यादा चितित हैं। उन्हें आलू, मक्का और गेहूं की सिंचाई के लिए पंपसेट का सहारा लेना पड़ रहा है। किसानों को अब इस बात का मलाल है कि एक तो लागत के अनुपात में पैदावार नहीं होने का डर सता रहा है। दूसरा व्यवस्था की उदासीनता की वजह से सरकार समर्थित मूल्य से भी कम दाम पर फसलों को बाजार में बेचने को हर साल मजबूर करती हैं। अब तीसरा यह कि डीजल के दाम लगातार बढ़ने से खेती में लागत और अधिक बढ़ गयी है। वर्तमान में बरसात न होने के चलते रजबहों व माइनरों में अभी तक टेल तक पानी नहीं पहुंचा है। जिससे किसानों को अपने निजी संसाधनों से सूदखोरों से रुपया लेकर सिंचाई करनी पड़ रही है। भाजपा सरकार आपसी भाईचारा व सौहार्द को खराब करने का कार्य कर रही हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने बताया आमजनमानस का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। हम आमजनमानस से कदम से कदम मिलाकर वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
इस अवसर पर सपा पदाधिकारी उपेन्द्र रावत, ब्लाक अध्यक्ष जमील अहमद, रहमत अली, डी० विशाल, फैजान अहमद समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष, जिला सचिव राममोहन यादव, जिला सचिव धीरज कश्यप, नाहर यादव, जनार्दन शुक्ला नगर अध्यक्ष डी०डी० वर्मा, अनूप सिंह आदि कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंच रहे हैं।
